sundarkand

भाजपा विधायकों ने बंगाल में किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन, 3 MLA हिरासत में

Updated: रविवार, 16 मई 2021 (15:57 IST)
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा के 3 विधायकों को रविवार को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय उत्तर बंगाल में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से बढ़ते मौत के मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार के कदमों में खामी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। विधायकों को तब पकड़ा गया जब वे सफदर हाश्मी चौक पर धरने पर बैठे थे। विधायकों ने दावा किया कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया तथा घटनास्थल पर कोई भीड़ एकत्रित नहीं हुई।
ALSO READ: सरकार ने किया आगाह : Coronavirus फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत
उन पर निशाना साधते हुए टीएमसी के वरिष्ठ नेता गौतम ने कहा कि भाजपा विधायकों ने लॉकडाउन के बीच धरना देकर क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा, लोगों को भाजपा नेताओं का असली चेहरा देखने दीजिए, जिन्हें जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने की परवाह नहीं है। वे केवल संकट की स्थिति का राजनीतिकरण करने में यकीन रखते हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।(भाषा) 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के बचाव में क्यों सरकार?, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल

बाप रे! यहां तो ठेले वाले भी डिजिटल, भारत का UPI सिस्टम देख सदमे में फ्रांसिसी महिला

अब दान की एक-एक पाई का होगा हिसाब, बांके बिहारी मंदिर के दान पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

देश सेवा करूं या घरवालों को दबंगों से बचाऊं, LOC पर तैनात भारतीय जवान का छलका दर्द, वीडियो देख बेबस हुए लोग

अगला लेख