sawan somwar

Corona virus: ईरान से लाए गए 277 लोग जोधपुर पहुंचे, आर्मी वेलनेस फेसिलिटी रखेगी नजर

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (12:38 IST)
जयपुर। कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार को तड़के राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे पहुंचा। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान से लाए गए लोगों में अधिकतर तीर्थयात्री हैं।
 
उन्होंने बताया कि ईरान से इन लोगों के यहां पहुंचने के बाद उनकी प्रारंभिक जांच की गई जिसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित 'आर्मी वेलनेस फेसिलिटी' ले जाया गया। ईरान कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ALSO READ: Corona का कहर, राजस्थान में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन
सेना ने राजस्थान राज्य चिकित्सकीय प्राधिकारियों और नागरिक प्रशासन के समन्वय से पर्याप्त चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक प्रबंध किए हैं ताकि ईरान से लाए गए लोगों को यहां रहने में कोई दिक्कत न हो और उन्हें रोग से लड़ने के लिए चिकित्सकीय मदद दी जा सके।
ALSO READ: Corona virus : राजस्थान में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से लाए गए 273 लोग तीर्थयात्री हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों में 149 महिलाएं और लड़कियां हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 'आर्मी वेलनेस फेसिलिटी' में सेना के चिकित्सकों की एक समर्पित टीम है, जो ईरान से लाए गए लोगों के यहां रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य संबंधी पैमानों पर लगातार नजर रखेगी।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख