dharma sangrah
✕

गौतमबुद्ध नगर में पुलिसकर्मियों पर टूटा कोरोना का कहर, 20 दिन में 230 संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (13:28 IST)
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस आयुक्तालय से संबद्ध 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से सात मई के बीच संक्रमित हुए हैं जिनमें अधिकारी से लेकर आरक्षी तक शामिल हैं। वहीं एक उपनिरीक्षक एवं आरक्षी की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।
 
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने शुक्रवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 48 ठीक हो चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि संक्रमितों में कई थानाध्यक्ष, निरीक्षक, उप- निरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तथा अधिकारी और उनके परिजन शामिल हैं।
 
मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथकवास में भेजा गया है। कोविड-19 से संक्रमित सभी पुलिसकर्मियों की स्थिति ठीक है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख