sundarkand
✕

उज्जैन में Corona के 2 संदिग्ध, डर के बीच रिपोर्ट का इंतजार

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (17:08 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश में अभी तक कहीं से भी कोरोना वायरस (Corona Virus) का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन उज्जैन में कोरोना के संदिग्ध डॉक्टर दंपति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। चूंकि दोनों हाल ही में थाईलैंड से लौटे हैं। अत: उनकी रिपोर्ट को जांच के लिए भेजा गया है।
 
डॉक्टर दंपति को कोरोना के संदेह में माधव नगर के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए इंदौर भेजे गए हैं। डॉक्टर दंपति 2 मार्च को थाईलैंड घूमने गए थे। 7 मार्च को वे वहां से लौटे, इसके बाद से उन्हें सर्दी-खांसी और गले में इनफेक्शन की शिकायत बनी हुई थी।
 
इंदौर के सीएचएमो डॉ. प्रवीण जड़िया ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उज्जैन से डॉक्टर दंपति के सेंपल इंदौर आए हैं। दोनों के सेंपल पुणे भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत की पुष्टि हो सकेगी। 
 
उज्जैन के नोडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया थाईलैंड से आने के बाद ही दं‍पति का स्वास्थ्य खराब होने लगा था। उन्होंने अपना इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर कोरोना के संदेह के चलते सोमवार को उन्हें माधव नगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। सोनानिया ने कहा कि रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख