dharma sangrah
✕

हरिद्वार में 1 लाख से ज्यादा फर्जी कोरोना टेस्ट, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (15:52 IST)
प्रमुख बिंदु
हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ टेस्टिंग घोटाले में मुख्य अभियुक्त शरत पंत और मल्लिका पंत को SIT ने उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। SIT दोनों को किसी भी वक्त हरिद्वार ला सकती है। कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए घोटाले में हिसार, लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ 17 जून को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच कर रही एसआईटी भिवानी की डेलफिश लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को आईसीएमआर के पोर्टल पर कोविड जांच के फर्जी आंकड़े अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
 
मैक्स कॉर्पोरेट सोसायटी के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत को भी गिरफ्तार करते हुए शिकंजा कस दिया गया है। 
हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना की करीब 1 लाख फर्जी रिपोर्ट बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोप यह भी था कि फर्जी तरीके से कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव बनाकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया था।
 
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एक ही एंटीजन टेस्ट किट से 700 सैंपल्स की टेस्टिंग दिखाई गई थी। टेस्टिंग लिस्ट में सैकड़ों व्यक्तियों के नाम पर एक ही फोन नंबर अंकित किया गया था। शरद पंत और मल्लिका पंत मैक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज में सर्विस प्रोवाइडर थे। शरद पंत और मल्लिका पंत अपनी गिरफ्तारी पर रोक को लेकर हाईकोर्ट भी गए थे।
 
दोनों ने तर्क दिया था कि परीक्षण और डेटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉर्पोरेट का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। परीक्षण और डेटा प्रविष्टि का सारा काम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में किया गया था। अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षण स्टॉलों ने जो कुछ भी किया था, उसे अपनी मंजूरी दी थी। अगर कोई गलत कार्य हो रहा था तो कुंभ मेले की अवधि के दौरान अधिकारी चुप क्यों रहे?
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख