सम्बंधित जानकारी
- 1 नवंबर से बदले बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
- Atal Pension Yojana खाता खुलवाने वालों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं करना होगा ये मुश्किल काम
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, IAS, PCS के लिए फ्री कोचिंग, कैसे करें आवेदन...
- 1 नवंबर से बैंक, रेलवे से जुड़े नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
- बड़ी खबर, पीएफ खाताधारकों को मिलेगा 8.5% ब्याज, 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा
स्पाइसजेट का शानदार ऑफर, अब EMI पर मिलेगा हवाई टिकट
नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने सोमवार को एक नई योजना शुरू की, जिसके तहत यात्री टिकट के लिए 3, 6 या 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे।
विमानन कंपनी ने कहा, 'शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की EMI के विकल्प का लाभ ले सकेंगे।'
कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा। ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी।
स्पाइसजेट ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का विवरण देने की जरूरत नहीं है।
