Hanuman Chalisa
✕

CRPF जवान ने की आत्महत्या, 2 आतंकी हथियारों संग जिंदा पकड़े गए

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (14:51 IST)
जम्मू। कश्मीर में केरिपुब के एक जवान ने अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जबकि लश्करे तैयबा और टीआरएफ के 2 आतंकियों को हथियारों संग पकड़ा है। पुलवामा के लेथपोरा में स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान ने आज सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
 
लेथपोरा पुलवामा में स्थित 185 बटालियन के कैंप में तैनात जवान की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह जब शिविर में अचानक गोली की आवाज गूंजी तो वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सीआरपीएफ जवानों को पहले तो लगा कि आतंकी ने उनके किसी जवान पर गोली दागी है, परंतु जब वे उस तरफ पहुंचे, जहां से उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि उनका एक जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ है। उसके हाथ में सर्विस राइफल देखा यह स्पष्ट हो गया कि जवान को लगी गोली उसी की सर्विस राइफल से चली है।
 
इस बीच अनंतनाग के वहादान इलाके और पुलवामा से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे धड़े द रजिस्टेंस फ्रंट के 2 सक्रिय आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अनंतनाग से गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हाफिज अब्दुल्ला मलिक निवासी गंजीपोरा के रूप में हुई है जबकि पुलवामा से गिरफ्तार आतंकी की पहचान सरवीर मीर के तौर पर हुई है। मौके पर सुरक्षाबलों ने जहां उसके कब्जे से 1 पिस्तौल और उसके 7 राउंड बरामद किए। बाद में उसके बताए ठिकाने से 1 एके-47, 2 मैगजीन, 40 राउंड भी बरामद किए।(फ़ाइल चित्र)

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख