Hanuman Chalisa
✕

भारत में Covid 19 के 1 दिन में करीब 23 हजार मामले, मृतकों की संख्या 18,655 हुई

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (11:30 IST)
नई दिल्ली। देश में शनिवार को 1 दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 22,771 मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है। इसके साथ ही 442 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 18,655 हो गई है।
ALSO READ: कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली दवा रेमडेसिवीर की खुराक में बदलाव
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार इस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3,94,226 है और 1 मरीज देश छोड़कर चला गया है। देश में अब भी 2,35,433 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक करीब 60.80 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
पिछले 24 घंटों में जिन 442 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 198 लोगों की महाराष्ट्र में मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 64, दिल्ली में 59, कर्नाटक में 21, गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18-18, उत्तरप्रदेश में 14, राजस्थान में 10, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 8-8, पंजाब में 5, हरियाणा, मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 4-4, बिहार में 3, असम और ओडिशा में 2-2 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख