suvichar
✕

इंदौर में Corona 157 नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 9414 पहुंचा

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (01:14 IST)
इंदौर। पूरी तरह बाजार खोलने और शहरवासियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि गुरुवार को 157 नए कोरोनावायरस (Coronavirus)  पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर इंदौर (Indore) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9414 पर जा पहुंचा है। सिर्फ नई मौत के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 341 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार गुरुवार को 3413 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट में 3232 लोग निगेटिव और 157 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 414 हो गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार 2500 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 68 हजार 698 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों से 25 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6191 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 2882 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
कमिश्नर और कलेक्टर की अपील : कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह ने sero surveillance प्रोजेक्ट के संबंध में शहर के लोगों से अपील की है कि जो स्वास्थ्य कर्मी सैंपल लेने आपके घर आएं उनका सहयोग करें। वो अपनी रूटीन ड्यूटी, गृह कार्य, पारिवारिक जिम्मेदारियों का त्याग करके, छुट्टी, मौसम, त्यौहार सभी का त्यागकर के आपके द्वार तक पहुंच रहे हैं। वे यह देखेंगे कि आपके रक्त में एंटीबॉडी बनी या नहीं बनी।
 
रैंडम लोगों का सैंपल : उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सांख्यिकी के सिद्धांतों का पालन करते हुए शहर में प्रत्येक वार्ड से रैंडम लोगों का सैंपल लिया जाना है। कई घरों को लॉटरी के माध्यम से चुना गया है। इस सिद्धांत से हम आने वाले परिणामों को सम्पूर्ण शहर पर प्रयुक्त कर प्रतिपादित करने की स्थिति में होंगे।
 
कोरोना पॉजिटिव नहीं हुए लोगों का सर्वेक्षण : sero surveillance में उन लोगों के रक्त में कोरोना एंटीबॉडी का पता लगाया जा रहा है, जो अब तक कोरोना पॉजिटिव नहीं हुए हैं। ये ना केवल आम जनता में फैले संक्रमण का आकलन कर सकेगा बल्कि शहर के लोगों में अब तक कितनी प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सका है, उसका महत्वपूर्ण निष्कर्षित मूल्यांकन हो सकेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख