dharma sangrah
✕

रूसी वैक्सीन को लेकर WHO का बड़ा बयान, मंजूरी वाले 9 टीकों में नहीं है शामिल

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (01:55 IST)
लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि इस सप्ताह रूस ने जिस टीके को मंजूरी दी है, वह उन 9 में शामिल नहीं है, जिन्हें वह परीक्षण के उन्नत चरणों में मानता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और साझेदारों ने एक निवेश तंत्र के अंतर्गत नौ प्रयोगात्मक कोविड-19 टीकों को शामिल किया है।

डब्ल्यूएचओ विभिन्न देशों को 'कोवेक्स सुविधा' के नाम इस निवेश तंत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। यह पहल विभिन्न देशों को टीकों तक शुरुआती पहुंच कायम के लिए उन्हें विकसित करने में निवेश करने तथा विकासशील देशों को वित्तीय मदद पहुंचाने की व्यवस्था प्रदान करती है।

संगठन के महानिदेशक के वरिष्ठ सलाहकार डॉ ब्रूस एल्वार्ड ने कहा कि इस समय रूस के टीके को लेकर  फैसला करने के लिए हमारे पास पर्याप्त सूचना उपलब्ध नहीं है। हम उस उत्पाद की स्थिति, परीक्षण के चरणों और अगला क्या हो सकता है, उस पर अतिरिक्त सूचना के लिए रूस से  बातचीत कर रहे हैं।
 
इस सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोनावायरस के लिए विकसित किए गए टीके को मंजूरी देने की घोषणा की थी। हालांकि इस टीके का अभी  लोगों में उन्नत परीक्षण पूरा नहीं किया गया है। रूस की ओर से बिना साक्ष्य के दावा किया गया कि यह टीका 2 साल तक सुरक्षा प्रदान करेगा। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख