Hanuman Chalisa
✕

कानपुर में मचा हड़कंप, एकसाथ मिले 14 Corona पॉजिटिव

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (12:34 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को 14 कोरोना वायरस (Corona virus) पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज के हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। भर्ती कराए गए सभी मरीजों में कानपुर के कुली बाजार के 7 और अन्य 7 छात्र मदरसे के हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण की पुष्ट हुई है।

इसके बाद कानपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है जबकि एक की मौत हो चुकी है और एक स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने जांच के लिए 217 सैंपल लिए थे, यह सैंपल कुली बाजार, कर्नलगंज, जाजमऊ के मदरसा, पनकी के नारायण मेडिकल कॉलेज समेत हैलट के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का थ्रोट और नेजल स्वाब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।

इन सभी की जांच रिपोर्ट देर रात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कोविड-19 लैब से आ गई, लेकिन इनमें 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें कुली बाजार के सात लोग हैं और मदरसा के बिहार के रहने वाले सात छात्र शामिल हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

इसकी पुष्टि करते हुए कानपुर के सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में नए 14 कोरोना मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।इन सभी 14 मरीजों को हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके घर के साथ क्षेत्र के लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

अगला लेख