suvichar
✕

औरंगाबाद में 14 जेलकर्मी कोरोना संक्रमण के शिकार

Updated: बुधवार, 10 जून 2020 (15:04 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
इससे पहले, जेल के 29 विचाराधीन कैदियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन को  कर्मचारियों के नमूने लेने भेजा गया था। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि दो अधिकारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
उन्होंने बताया कि सभी नए मरीजों में संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं हैं और उन्हें जेल परिसर में बनाए गए  पृथक-वास सुविधा में रखा गया है। औरंगाबाद नगर निगम के कर्मचारी उन पर निगरानी रख रहे हैं।
 
बुधवार को संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने के बाद औरंगाबाद में कोविड-19 के कुल मामले 2,264 हो गए। अब तक कुल 1283 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 865 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

अगला लेख