suvichar
✕

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1000 के पार, 1345 नए मामले

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (00:45 IST)
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से गुरुवार को 1345 नए मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 76 हजार पार हो गई जबकि 13 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या एक हजार पार हो गई।
 
चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट में बताया  कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 76 हजार पन्द्रह हो गई है। राज्य में आज सर्वाधिक मामले जोधपुर में 233, जयपुर में 225, कोटा में 129, अलवर में 121, अजमेर में 113, भीलवाड़ा में 55, राजसमंद में 54, सीकर और पाली में 30-30, बांसवाड़ा में 27, बीकानेर में 26, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में 25-25, बूंदी में 23, उदयपुर और दौसा में 19-19, भरतपुर में 18, नागौर और चूरू में 17-17, बाड़मेर में 16, सिरोही में 13, गंगानगर में 13, झुंझुनू में 12 डूंगरपुर में 12, बारां में 12, चित्तौड़गढ़ में 10, टोंक और करौली में नौ-नौ, सवाई माधोपुर और धौलपुर में आठ-आठ, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में छह-छह, जालौर में पांच संक्रमित मरीज सामने आए।
 
गुरुवार को प्रदेश में 13 और संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में तीन, कोटा और जोधपुर में दो-दो, भरतपुर, जैसलमेर, चूरू, भीलवाड़ा, बीकानेर और उदयपुर में एक-एक की मौत हुई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार पांच पहुंच गई है।
 
राज्य में अब तक 22 लाख 28 हजार 662 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके है जिसमें से 21 लाख 48 हजार 920 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं 76 हजार 15 पॉजिटव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 60 हजार 585 लोग रिकवर हो चुके हैं तथा इसमें से 59 हजार 860 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब 14 हजार 425 एक्टिव मामले बचे हैं। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख