Hanuman Chalisa

13 छात्र कोरोना संक्रमित, रियासी में वैष्णो देवी विश्वविद्यालय बंद

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (12:58 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 13 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने अगले आदेश तक विश्वविद्यालय बंद करने का आदेश दिया है।

ALSO READ: जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में मिले 4 ओमिक्रॉन मरीज
रियासी के जिलाधिकारी चरणदीप सिंह द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि छात्रों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह विश्वविद्यालय वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर के पास काकरियाल में स्थित है।
 
आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2021 और एक जनवरी को विश्वविद्यालय में कोविड-19 संबंधी जांच की गई थी। इस दौरान कुल 13 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
सिंह ने अगले आदेश तक विश्वविद्यालय को तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए कहा, 'आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, महामारी रोग अधिनियम, 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।'
 
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 169 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,459 हो गई, जबकि संक्रमण से दो और लोगों की मृत्यु होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,530 हो गई। (भाषा) 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

अगला लेख