Daily Horoscope
✕

COVID-19 : भोपाल में 108 शवों का Corona प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (23:43 IST)
भोपाल (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित दो विश्रामघाटों एवं एक कब्रिस्तान में गुरुवार को 108 शवों का अंतिम संस्कार कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया, जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार उस दिन भोपाल जिले में महामारी से सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई है।

भोपाल स्थित इन दो विश्रामघाटों एवं एक कब्रिस्तान के रिकॉर्ड के अनुसार तीनों जगहों पर गुरुवार को कुल 156 लोगों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें से 108 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक हुआ।हालांकि गुरुवार की शाम जारी प्रदेश सरकार की कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों में भोपाल में सिर्फ आठ लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी।

भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन समिति के सचिव मम्तेश शर्मा ने बताया, भदभदा विश्राम घाट में गुरुवार को कुल 88 शवों का अंतिम संस्कार किया। इनमें से 72 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया।

उन्होंने कहा कि जिन 72 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया, उनमें से 45 भोपाल के निवासी थे, जबकि 27 अन्य जिलों के थे। भदभदा विश्राम घाट प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दुओं के बड़े श्मशान घाटों में से एक है।

शर्मा ने बताया कि जो लोग अन्य जिलों से भोपाल में इलाज करवाने आते हैं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो जाती है, उन सभी का अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया जा रहा है। कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार, उनके शवों को दूसरे जिलों में नहीं ले जाया जा सकता।
ALSO READ: भारतीय अर्थव्यवस्था पिछली Corona लहर से बेहतर स्थिति में : सीईए
उन्होंने बताया कि पहले भोपाल में भदभदा विश्राम घाट एवं झदा कब्रिस्तान जहांगीराबाद को ही कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने की अनुमति थी, लेकिन इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या में तेजी हो रही वृद्धि के बाद शहर के सुभाष नगर विश्राम घाट में भी संक्रमण से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जाने लगा है।
ALSO READ: महाराष्ट्र : कारागारों में Corona के बढ़ते मामलों पर अदालत ने सरकार को दिए निर्देश
शर्मा ने बताया कि पहले संक्रमण से मरने वाले 10-12 शव रोजाना भदभदा विश्राम घाट में लाए जाते थे। वहीं, शहर के सुभाष नगर विश्राम घाट के प्रबंधक शोभराज सुखवानी ने बताया कि उनके विश्राम घाट में गुरुवार को 51 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से 26 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया, जिनमें से 21 भोपाल के रहने वाले थे।
ALSO READ: ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ से लगेगा Coronavirus के Double Mutation का पता
झदा कब्रिस्तान जहांगीराबाद के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रेहान गोल्डन ने बताया, गुरुवार को हमारे (मुस्लिम) कब्रिस्तान में 17 शव दफनाये गए। इनमें से 10 को कोविड-19 प्रोटोकोल के मुताबिक दफनाया गया, जिनमें से आठ लोग भोपाल के निवासी थे, जबकि दो अन्य जिलों के रहने वाले थे।भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी से कोविड-19 के मौतों के कम आंकड़ों एवं भारी तादाद में शवों के बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख