Daily Horoscope
✕

अन्ना यूनिवर्सिटी के 10 विद्यार्थी Corona से संक्रमित, 300 विद्यार्थियों का हुआ था RT-PCR टेस्ट

Updated: गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (19:30 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने गुरुवार को कहा कि अन्ना विश्वविद्यालय के तहत आने वाले अलगप्पा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के 10 विद्यार्थी कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का जायजा लेने के बाद कहा कि बुधवार शाम को कॉलेज परिसर के हॉस्टल में एक विद्यार्थी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई नगर निगम के अधिकारियों ने 300 विद्यार्थियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया।
ALSO READ: दक्षिण अफ्रीका में मिले Coronavirus के Omicron वैरिएंट की तस्वीर वायरल
उन्होंने कहा कि आज नतीजा सामने आया, तो पता लगा कि नौ और विद्यार्थी कोरोना से संक्रमित हैं। इन विद्यार्थियों को गंडी के किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये सभी लक्षणविहीन हैं और इनकी हालत अभी स्थिर है। फिलहाल कॉलेज परिसर में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की जांच कराई जा रही है।
ALSO READ: फ्रांस में Coronavirus की 5वीं लहर, रूस में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार
उन्होंने कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी का भलीभांति पालन करने के लिए कहा गया है। इन संक्रमित विद्यार्थियों में से कुछ सलेम और कल्लाकुरिची से हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और उनके यात्रा इतिहास को खंगाला जा रहा है।(वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख