Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में टीकाकरण मुहिम को हुआ 1 साल, कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 लाख के पार हुआ

Updated: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (10:45 IST)
बाल्टीमोर (अमेरिका)। मंगलवार को अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 8,00,000 के पार पहुंच गई। जब टीके उपलब्ध थे, तब इनमें से 2,00,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा संकलित मौतों की संख्या अटलांटा और सेंट लुईस की साझा या मिनियापोलिस और क्लीवलैंड की कुल जनसंख्या के बराबर है। अमेरिका में टीकाकरण मुहिम ने 1 साल पूरे कर लिए हैं।
 
ALSO READ: कोरोना संक्रमण के बाद मिली ‘इम्यूनिटी’ हराएगी ओमिक्रॉन को, इस स्‍टडी में खुलासा
 
दुनिया के अन्य देशों की तुलना में अमेरिका में मृतक संख्या सबसे अधिक है। 2 साल पहले चीन में महामारी की शुरुआत के बाद हुई मौत के 53 लाख ज्ञात मामलों के लगभग 15 प्रतिशत मामले अमेरिका से है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका और दुनियाभर में वास्तविक मृत्यु दर काफी अधिक है, क्योंकि मौत के कई मामलों को अनदेखा या छुपाया गया था। वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के पूर्वानुमान मॉडल में 1 मार्च तक अमेरिका में कुल 8,80,000 से अधिक मौत का अनुमान है।
 
जिन लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है, उनकी जान बचाई जा सकती थी। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि उन्होंने टीके नहीं लिए थे। जब टीकाकरण की पहली बार शुरुआत की गई तब देश में मरने वालों की संख्या लगभग 3,00,000 थी। जून के मध्य में यह संख्या 6,00,000 और 1 अक्टूबर में 7,00,000 के पार पहुंच गई।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

अगला लेख