Govardhan puja
✕

कैसे बनाई जाती है कुरकुरी पकौड़ी, आजमाइए ये 5 खास टिप्स और आप भी बनाएं

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (13:20 IST)
कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पकौड़े खाना पसंद ना आता हो। अधिकतर सभी लोग पकौड़ी या भजिए बड़े ही चाव से खाते हैं और पकौडि़यां तो हम सभी घर पर बनाते ही रहते हैं। लेकिन अगर पकौड़ी को हर बार थोड़ा अलग ढंग से बनाया जाए तो एक नए स्वाद के साथ नई पकौड़ी खाने का आनंद मिल पाएगा। 
 
आजमाइए ये कुछ टिप्स और बनाइए हर बार नए स्वाद में पकौड़ी। 
 
* बेसन के घोल में धुली मूंग की फूली हुई दाल एक चम्मच मिला देने से पकौड़ी का स्वाद अलग हो जाता है।
 
* मीठे नीम की पत्ती को पीसकर या बारीक काटकर बेसन के घोल में डालकर पकौड़ियां बनाएं। 
 
* कभी बेसन के घोल में जरा-सी उड़द की दाल का पेस्ट डाल देने से पकौड़ियों का स्वाद बढ़ता है। 
 
* दूध फट जाने पर फेंकें नहीं, इसी में बेसन घोलकर पकौड़ी बनाएं। 

* बेसन के घोल में कभी अजवायन-हींग, कभी साबुत धनिया (दो टुकड़े रूप में), कभी जीरा-सौंफ तो कभी सफेद तिल डालकर पकौड़ियों का स्वाद बदलें। 
 
चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन है तो फिर अवश्‍य ट्राय कीजिए लाजवाब पकौड़े।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख