Hanuman Chalisa

ऐसे चमकाएं किचन के पुराने बर्तन, पढ़ें 6 सरल टिप्स

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (16:39 IST)
Kitchen Utensil
 
आमतौर पर हमारी रसोई में कई तरह के बर्तन प्रयोग किए जाते हैं जिसमें स्टील, कांच, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम के बर्तन शामिल हैं। अलग-अलग तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रयोग किए जाते हैं। यदि आप अपने बर्तनों को हमेशा चमचमाते हुए देखना चाहती हैं तो आजमाइए इन 6 आसान टिप्स को- 
 
* प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं। 
 
* बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा। 
 
* पीतल के बर्तन साफ करने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक छिड़ककर बर्तनों पर रगड़ने से वे चमकने लगते हैं। 
 
* एल्युमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे। 
 
* एल्युमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें। 
 
* चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएं। चिकनाई दूर हो जाएगी। 

ALSO READ: फ्रिज में कैसे रखें नींबू कि 10 दिन तक रहे ताजा

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख