sawan somwar

ब्राउनी पकोड़े

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2007 (17:06 IST)
- श्रीमति मल्लिका लाड (स्नेक्स रेसिपी : तीसरा पुरस्कार प्राप्त)

सामग्री :
ND
1 कटोरी खड़ी मसूर, 2 उबले हुए आलू, 4 स्लाइस ब्रेड, 3 प्याज, 1 चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच ग्रीन चिली पेस्ट, 1 चम्मच जीरा पावडर, आधा चम्मच काली मिर्च पावडर, हरा धनिया, डीप फ्राय के लिए कृति तेल, मोटा रवा, नमक स्वादानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम मसूर को 4-5 घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें। पकोड़े बनाने के कुछ समय पहले हर इसे चालनी में निकालकर रख दें। फिर इस मसूर को मिक्सर में से निकाल लें। थोड़ा दरदरा ही रखें। (खूब महीन पेस्ट ना करें, पानी की आवश्यकता हो तो ही डालें।)

फिर इसमें बारीक कटा प्याज, उबले आलू मैश करके, ब्रेड को भी बारीक चूरा करके डाल दें। अब इसमें कटा हुआ बारीक हरा धनिया, अदरक-लहसुन, ग्रीन चिली पेस्ट, जीरा पावडर, काली मिर्च पावडर व नमक स्वादानुसार डालकर सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर मनचाहा आकार देकर पकोड़े बनाएँ।

अब एक थाली में मोटा रवा लेकर उसमें तैयार पकोड़े को लपेट कर गरम किए हुए तेल में ब्राउन होने तक डीप फ्राय करें। इस प्रकार आपके ब्राउनी पकोड़े गरमागरम तैयार है। अब इसे चटनी या सॉस के साथ गार्निश कर सर्व करें।


Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!