• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड
Written By ND

क्रिसमस : डिलीशियस कैरट केक

क्रिसमस केक
ND

सामग्री :
मैदा 1 प्याला, बेकिंग पावडर 1 छोटा चम्मच, इलायची पावडर 1 छोटा चम्मच, जायफल (पिसा हुआ) 1 छोटा चम्मच, पिसी शक्कर 2 प्याला, क्रीम 2-2/1 चम्मच, गाजर (किसी हुई) 1-1/2 प्याला, अखरोट 1/2 प्याला (कटे हुए), पाइनापल (कुचली व रस निकाली हुई) 1/2 प्याला, सजावट के लिए- बादाम और चेरी।
  मैदा, बेकिंग पावडर, इलायची पावडर और जायफल मिलाकर छानें। क्रीम और पिसी शक्कर को खूब अच्छी तरह फेंटें। इसमें मैदा आदि अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसमें गाजर, अखरोट और पाइनापल भी मिलाएँ।      


विधि :
मैदा, बेकिंग पावडर, इलायची पावडर और जायफल मिलाकर छानें। क्रीम और पिसी शक्कर को खूब अच्छी तरह फेंटें। इसमें मैदा आदि अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसमें गाजर, अखरोट और पाइनापल भी मिलाएँ।

ट्रे में चिकनाई लगाएँ और इसमें ऊँचाई तक मिश्रण भर दें। एक छुरी से उसकी सतह बराबर कर दें। उस पर कतरी हुई बादाम और चेरी सजाएँ।

अब 180 डी. सेंटीग्रेड पर 30 से 40 मिनट तक बेक करें। 5 मिनट ठंडा होने पर बाहर निकालें और चौकोर टुकड़ों में काटकर मेहमानों को खिलाएँ।