Daily Horoscope
✕

हैल्दी वॉलनट-कोको डिलाइट केक से करें नववर्ष का स्वागत...

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (14:50 IST)
केक खाने में स्वादिष्ट व पौष्टिक होना ही चाहिए, लेकिन इसके साथ ही दिखने में खूबसूरत भी होना चाहिए। खूबसूरत पौष्टिक केक हो या कुकीज या फिर डिलाइट सभी को आकर्षित करते है। आइए इस क्रिसमस और न्यू ईयर पर बनाएं खास वॉलनट-कोको डिलाइट केक : 
 
सामग्री : 
आधा कटोरी कटे अखरोट (वॉलनट, Walnut), आधा कटोरी-सूजी, 1 कप दूध, 2 बड़े चम्मच कोको पावडर, 2 बड़े चम्मच शक्कर, आधा कटोरी मावा, पाव कटोरी अखरोट (टुकड़ों में कटे हुए), सजाने के लिए जेम्स की गोली। 
 
विधि : 
पहले सूजी को छानकर सूखा भून कर रख लें। अब कोको पावडर को दूध में मिलाएं। तत्पश्चात एक पैन में भूनी सूजी, मावा, अखरोट के टुकड़े और कोको पावडर मिला हुआ दूध मिला लें। फिर शक्कर मिलाकर गाढ़ा होने तक पका लें। 
 
अब मोल्ड में चिकनाई लगाकर और तैयार मिश्रण डालें। सेट होने पर मोल्ड से निकाल लें। हर मोल्ड पर आधा-आधा अखरोट और जेम्स से सजाएं और हैल्दी वॉलनट-कोको डिलाइट केक पेश करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख