biodatamaker
✕

वेलेंटाइन डे पर बनाएं होममेड चॉकलेट केक

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (13:18 IST)
सामग्री : 
 
मैदा 1 कटोरी, कोको 1/4 कटोरी, पिसी शकर 1/2 कटोरी, कॉर्नफ्लोर 1/2 कटोरी, बेकिंग पावडर 2 चम्मच, वनीला एसेंस 1 चम्मच, दूध 1-1/2 कप, 1 चॉकलेट (20 ग्राम), मक्खन 1 कटोरी, मीठा सोड़ा 1/2 चम्मच। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदा, कॉर्नफ्लोर, कोको, बेकिंग पावडर, मीठा सोड़ा सभी मिलाकर एक साथ छान लें। चॉकलेट के छोटे टुकड़े करके उसमें 1/2 कप दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। तब तक उबालें जब तक कि चॉकलेट पूरी तरह पिघल ना जाए। 
 
मक्खन और पिसी शकर को मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें मैदा, बाकी सभी सामग्री डालें व दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें पिघली चॉकलेट व वनीला एसेंस मिलाकर अच्छी तरह फेट लें। केक टिन में मक्खन लगाकर तैयार सामग्री डालें। ओवन में 1/2 घंटे के लिए बेक होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर क्रीम व चॉकलेट से सजाएं। थोड़ी देर के लिए फ्रीज में रखें व सर्व करें।

ALSO READ: कैसे बनाएं लाजवाब शाही गाजर हलवा, पढ़ें सरल विधि

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख