बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड
  6. क्रीमी चॉकलेट फ्लेक्स
Written By WD

क्रीमी चॉकलेट फ्लेक्स

क्रीमी चॉकलेट फ्लेक्स
ND

सामग्री :
100 ग्राम डार्क चॉकलेट, 50 मिली दूध, 15 ग्राम जिलेटिन, 300 ग्राम फेंटी हुई क्रीम, 100 ग्राम ग्लूकोज बिस्कट का चूरा, 50 ग्राम व्हाइट बटर, 50 ग्राम आइसिंग शुगर, सजाने के लिए चॉकलेट फ्लेक्स।

विधि :
बिस्किट के चूरे में मक्खन और आइसिंग शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाकर रख लें। अब चॉकलेट को दूध और क्रीम के साथ पिघलाएं। फिर जिलेटिन मिलाएं।

अब इस मिक्चर को बिस्किट वाली रिंग में डालें। सेट होने के लिए फ्रिज में एक घंटा रखें। तत्पश्चात चॉकलेट फ्लेक्स से सजाकर सर्व करें।