Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पहलवान पूजा गेहलोत ने कांस्य जीतने के बाद मांगी माफी, पीएम मोदी ने कही दिल को छू लेने वाली बात

रविवार, 7 अगस्त 2022 (14:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के कई पदक जीतने के बाद रविवार को खिलाड़ियों प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गोल्ड नहीं जीतने पर अफसोस जताने वालीं पहलवान पूजा गहलोत से कहा कि आपके पदक के लिए उत्सव होना चाहिए माफी नहीं।
 
महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भावुक हुई और लोगों से माफी मांगने वाली भारतीय पहलवान पूजा गहलोत के एक वीडियो को टैग करते हुए मोदी ने कहा, 'पूजा, आपके पदक के लिए उत्सव होना चाहिए, माफी नहीं।'
 
उन्होंने कहा, 'आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में कई शानदार चीजें हैं.... चमकते रहें!'
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख