Daily Horoscope
✕

टेबल टेनिस में भारत का कमाल जारी, मिश्रित और एकल में तय किया क्वार्टरफाइनल का सफर

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (17:02 IST)
बर्मिंघम: मनिका बत्रा-साथियान ज्ञानसेकरन और शरत कमल-श्रीजा अकुला की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को अपने-अपने शीर्ष-16 मैचों में जीत दर्ज की।मनिका-साथियान की जोड़ी ने नाइजीरिया के ओमोटायो ओलाहाइड और ओजोमो आयोके को 11-7, 11-6, 11-7 से हराकर क्वार्टरफाइनल में कदम रखा।

दूसरी ओर, श्रीजा ने वेल्स की अपनी प्रतिद्वंदी शारलेट कैरी को नाटकीय मैच में 4-3 से मात दी।
राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा ने सात गेमों के मैच में कैरी को 8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10 से हराया। पहले चार में से तीन गेम हारकर श्रीजा दबाव में थीं, लेकिन उन्होंने अगले तीन गेमों में शानदार वापसी करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख