biodatamaker

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा

Updated: बुधवार, 3 अगस्त 2022 (21:17 IST)
बर्मिंघम: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पूल-बी मैच में बुधवार को एकतरफा रूप से कनाडा को मात दी।

भारत ने कनाडा को 5-0 से रौंदकर पूल स्टेज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पिछले मैच में इंग्लैंड ने भारत से जीत छीनते हुए मुकाबले को 4-4 के ड्रॉ पर समाप्त किया था, लेकिन यहां भारत कनाडा पर पूरी तरह हावी रहा और उन्हें एक भी गोल नहीं करने दिया।

भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप ने दो-दो गोल किये, जबकि अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजन्त सिंह और मनदीप ने एक-एक गोल का योगदान दिया।

बेखबर कनाडा भारत के सर्किल में जगह बनाने में भी संघर्ष करती नजर आयी। मैच के अंतिम पांच मिनटों में हरमनप्रीत, मनदीप और आकाशदीप ने एक-एक गोल और करते हुए भारत की जीत में चार चांद लगाये।

अब भारत का मुकाबला गुरुवार, चार अगस्त को वेल्स से होगा जो पिछले मैच में कनाडा को 5-1 से हराकर आ रही है।(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख