1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  4. India assured of a medal in boxing as well as Judo

Commonwealth Games में भारत के दो पदक और हुए पक्के, मुक्केबाजी और जूडो में यह खिलाड़ी देंगें मेडल

Commonwealth Games
बर्मिंघम:भारतीय जुडोका तुलिका मान ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला 78 किग्रा फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित किया।22 वर्षीय तुलिका सेमीफाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड की सिडनी एंड्रयूज से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने मैच में वापसी करते हुए इपॉन से मुकाबले की समाप्ति की।इससे पहले उन्होंने मॉरीशस की ट्रेसी डुरहोन को क्वार्टरफाइनल में हराया था।

अब चार बार की राष्ट्रीय चैंपियन तुलिका आज रात के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन का सामना करेंगी। यह जूडो में भारत का तीसरा पदक होगा।इससे पहले एल सुशीला देवी (रजत) और विजय कुमार (कांस्य) क्रमशः महिला 48 किग्रा और पुरुष 60 किग्रा में पदक जीत चुके हैं।
सेमीफाइनल में हुसामुद्दीन, पदक सुनिश्चित

भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 57 किग्रा फेदरवेट सेमीफाइनल में बुधवार को जगह बनाकर अपने लिये एक पदक सुनिश्चित किया।
हुसामुद्दीन ने तीन राउंड के क्वार्टरफाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंदी नामीबिया के ट्राइअगेन मॉर्निंग ऑनदेवेलो को 4-1 से हराया।इससे पहले, महिला मुक्केबाज नीतू ने 48 किग्रा क्वार्टरफाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को हराकर अपने लिये पदक सुनिश्चित किया।(वार्ता)
अगला लेख
सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने कनाडा को 3-2 से हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह