Daily Horoscope
✕

Commonwealth Games में सुरक्षा के कारण रुके कुुश्ती के मुकाबले हुए शुरु

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (17:39 IST)
बर्मिंघम:बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों मे कुश्ती के स्टेडियम कॉवेंट्री एरिना को सुरुक्षा के चलते खाली कराया गया।इस स्टेडियम में दर्शकों को खाली करवाया गया। यहां पर कुश्ती के मुकाबले खेले जाने थे। इस दौरान भारतीय पहलवान भी इस स्टेडियम में मौजूद थे।

हालांकि कुछ देर बाद अधिकारियों की ओर से यह जानकारी आई कि भारतीय समयानुसार 5-15 पर कुश्ती के खेल फिर शुरु होंगे।

यह था मामला

ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना पेश आयी जब कुश्ती के पहले सत्र के दौरान छत पर लगा एक स्पीकर गिर गया और बाउट रोकने पड़े। इसके बाद दर्शकों को हॉल खाली करने के निर्देश दिये गये।

बर्मिंघम 2022 के आठवें दिन शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पांच बाउट ही पूरे हुए थे कि छत पर लगा स्पीकर मैट चेयरमैन के पास आ गिरा। यह घटना भारतीय पहलवान दीपक पूनिया के बाउट के ठीक बाद हुई।

स्पीकर गिरने के बाद आयोजकों ने पूरे परिसर की जांच के आदेश दिये, और प्रतियोगिता को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे) पुनः शुुरू किया गया।एक कोच ने घटना के बारे में कहा, "सभी सुरक्षित हैं। आयोजक किसी अवांछित घटना से बचने के लिये पूरी व्यवस्था की जांच कर रहे हैं।"

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख