ganesh chaturthi
✕

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (14:35 IST)
Chhatisgath naxallites encounter : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़स्‍थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। ALSO READ: Chhattisgarh : सुकमा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 गिरफ्तार
 
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुंदरराज पी ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे दल का नक्सलियों से सामना हुआ जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पश्चिम बस्तर मंडल इकाई से संबंधित नक्सलियों की मौजूदगी के बारे गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसके बाद तलाशी अभियान में नौ नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए। मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
 
बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत सात जिले आते हैं। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ के साथ ही इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 154 नक्सलियों को मार गिराया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख