sundarkand

रेणु जोगी ने कांग्रेस छोड़ी, पति की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से लड़ेंगी चुनाव

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (16:31 IST)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी तथा बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र से निवृतमान विधायक डॉ. रेणु जोगी के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। वे अपने पति अजीत जोगी की पार्टी जनता कां ग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से कोटा विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार होंगी।


पूर्व मुख्यमंत्री जोगी ने आज यहां बताया कि रेणु जोगी ने विधिवत पार्टी ज्वाइन कर ली है। कल रेणु जोगी कोटा विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। जोगी के कांग्रेस छोडकर अलग पार्टी बनाने के बाद से ही रेणु जोगी के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

रेणु जोगी ने कोटा सीट के लिए कांग्रेस से दावेदारी भी की थी, लेकिन कांग्रेस से उनके टिकट को लेकर संशय की स्थिति थी। बीते दिनों जब अजीत जोगी के कहने पर रेणु जोगी के लिए नामांकन फार्म लिया गया था, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि रेणु जोगी जकांछ के टिकट से चुनाव लड़ सकतीं हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख