सम्बंधित जानकारी
- चुनावी बिसात पर शिवराज को घेरेंगे ये पांच सियासी 'मोहरे'
- भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने की मांग
- राजस्थान विधानसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में होगा
- कांग्रेस का आरोप, गुजरात में हिंसा भाजपा की साजिश, मुख्यमंत्री ने नहीं उठाए कोई कदम
- फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कांग्रेस का बड़ा हमला, पीएम मोदी ने एक हाथ से दिया, दूसरे से छीना
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल
बिलासपुर। चुनाव के समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक रामदयाल उइके पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने सीडी कांड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उइके ने कहा कि कांग्रेस में आज आदिवासी नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा है।
बताया जा रहा कि हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव के लिए जो सात सदस्यीय कमेटी बनाई थी, उसमें अपना नाम नहीं होने से रामदयाल उइके पार्टी से नाराज चल रहे थे, वहीं उइके के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे घर वापसी बताया है। उइके 18 साल पहले भाजपा में थे।