Hanuman Chalisa

5 सितंबर से शुरू होगी रमन सिंह की विकास यात्रा, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (14:20 IST)
रायपुर। चुनावों की दहलीज पर खड़े छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की कल यानी 5 सितंबर से शुरू हो रही एक माह तक चलने वाली अटल विकास यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह डोगरगढ़ में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


डॉ. सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि राजनांदगांव जिले के डोगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर भाजपा अध्यक्ष शाह विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर आयोजित जनसभा को भी शाह सम्बोधित करेंगे। डॉ. सिंह दूसरे चरण में विकास यात्रा पर निकल रहे हैं। यह विकास यात्रा 5 अक्टूबर को समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यात्रा में 22 सितम्बर को जांजगीर चापा जिले में शामिल होंगे। इस दौरान वे एक बड़ी जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। यात्रा की एक माह की अवधि में बीच-बीच में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा के साथ ही कई और केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा शासित राज्यों उत्तरप्रदेश, झारखण्ड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

डॉ. सिंह ने बताया कि दूसरे चरण की विकास यात्रा सभी 27 जिलों में पहुंचेगी और 62 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी। इस दौरान 42 आमसभा तथा 28 स्वागत सभाएं होंगी। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा के दौरान 2003 से लेकर 2018 तक की विकास की उपलब्धियों को वह जनता के बीच लाएंगे और लोगों के बीच नवा छत्तीसगढ़ 2025 की परिकल्पना पर अपने विचारों को रखेंगे तथा उनसे उनकी राय भी लेंगे।

डॉ. सिंह ने बताया कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनावों में नवा छत्तीसगढ़ 2025 अटल दृष्टिपत्र जारी करेगी। उन्होंने अटल दृष्टिपत्र में 2025 की परिकल्पना का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ जब अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मनाएगा तो राज्य की जीएसडीपी आज से दोगुनी होगी। प्रति व्यक्ति आय भारत के पांच अग्रणी राज्यों में शामिल होगी। किसानों की आय दोगुनी होगी। प्रत्‍येक नागरिक का गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पर अधिकार होगा। सबके पास अपना घर होगा। साक्षरता दर शत-प्रतिशत होगी।

उन्होंने परिकल्पना का जिक्र जारी रखते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्‍येक व्यक्ति का हक होगा। सबके घऱ में इंटरनेट कनेक्टविटी होगी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर हवाई सेवा से जुड़े होंगे। राज्य न सिर्फ निवेश को आमंत्रित करने में अव्वल होगा, बल्कि विकास की ऊंची छलांग लगाकर देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि नवा छत्तीसगढ़ 2025 अभियान के तहत वे जनता के बीच दृष्टिपत्र लेकर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दृष्टिपत्र को अन्तिम रूप देने से पहले समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लिए जाएंगे। जिलों में भी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। उऩ्होंने प्रश्नों के उत्तर में कहा कि राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इसे अन्तिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने राज्य के दुर्ग जिले में लगभग महामारी का रूप ले चुके डेंगू के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दुर्ग समेत राज्यभर में इसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जिससे हालात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी राज्यभर में समन्वय के साथ डेंगू पर नियंत्रण के लिए काम कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अगला लेख