sundarkand

मोदी बोले, कांग्रेस ने 50 वर्षों तक झूठ बोलकर किया देश पर शासन

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (14:52 IST)
महासमुंद (छत्तीसगढ़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कांग्रेस की चुनावी घोषणाओं पर विश्वास नहीं करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि उसने 50 वर्षों तक झूठ बोलकर एवं लोगों को गुमराह कर देश पर शासन किया।
 
 
मोदी ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वादा कर चुनाव जीतने का खेल करती रही है। इसके कारण ही वह लोकसभा में 440 से 40 सीटों पर पहुंच गई फिर भी उसकी झूठ बोलने की आदत नहीं जा रही है। हाल ही हुए कर्नाटक चुनावों में उसने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने पर वह उससे मुकर गई। वहां के अखबार इसकी कथाएं छाप रहे हैं। सैकड़ों किसानों को वॉरंट निकला है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।
 
उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 वर्ष के लिए परिवार के बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के उनके सवाल का सीधा जवाब नहीं मिला है। उन्होंने पी. चिदंबरम का नाम लिए बगैर उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्षों के नामों सहित उत्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार के दरबारी द्वारा उनके प्रश्न का सीधा और सही उत्तर नहीं दिया गया है।
 
इस मसले पर और आक्रामक रुख अपनाते हुए मोदी ने कांग्रेस के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि दलित, शोषित व वंचित वर्ग से आए और मजबूरी में बैठाए गए व्यक्ति को कांग्रेसी 2 वर्ष भी इस पद पर झेल नहीं पाए और किस तरह उन्हें दरवाजे से उठाकर फेंक करके मैडम सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया, इसे पूरे देश ने देखा है। इस परिवार से तो दरबारी भी सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करते, वे क्या जवाब देंगे? (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख