सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, जनता ने बुलेट का जवाब बैलेट से दिया
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 61 प्रतिशत से अधिक मतदान, क्षेत्र में रही शांति
- छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग शुरू, 18 सीटों पर 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता
- मोदी का राहुल-सोनिया पर बड़ा हमला, हेराफेरी के मामले में जमानत पर हैं मां-बेटा
- छत्तीसगढ़ : मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का हाथ
छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस के तीन पदाधिकारी निष्कासित
धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने धमतरी जिले के 3 प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
जिला अध्यक्ष शरद रणसिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गायकवाड़, पार्षद दीपक सोनकर एवं प्रदेश सचिव युवा साहिल अहमद को पार्टी से 6 साल के लिए उनके पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
जोगी कांग्रेस द्वारा धमतरी जिले में यह पहली निष्कासन की कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि ये पदाधिकारी निर्दलीय प्रत्याशी आनंद पवार के पक्ष में खुलकर काम कर रहे हैं। (वार्ता)