Hanuman Chalisa

जनता कांग्रेस-बसपा गठबंधन ने 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (10:21 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
 
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात उम्मीदवारों की तथा बहुजन समाज पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। राज्य में पहले चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। बसपा ने प्रथम चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
 
गठबंधन के अनुसार जनता कांग्रेस 55 सीटों पर तथा बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन इस दौरान भाकपा ने भी गठबंधन से हाथ मिला लिया, जिसके बाद बसपा ने भाकपा को दो सीटें देने का वादा किया है। भाकपा सुकमा और दंतेवाड़ा से चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।
 
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अब्दुल हमिद हयात ने यहां बताया कि पार्टी द्वारा सात उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अभी तक 46 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
 
जारी सूची के अनुसार जनता कांग्रेस ने त्रिलोचन नायक को बसना सीट से, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकोट से टंकेश्वर भारद्वाज, धर्मजयगढ़ से नवल राठिया, रामपुर से फुलसिंह राठिया और सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है।
 
वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अंतागढ़ से हेमंत पोयाम, कांकेर से ब्रम्हानंद ठाकुर, केशकाल से जुगल किशोर बोध, कोंडागांव से नरेंद्र नेताम, डोंगरगढ़ से मिश्री मारकंडे और डोंगरगांव से अशोक वर्मा के नामों की घोषणा की।
 
बसपा सूत्रों के मुताबिक अजीत जोगी की बहु रिचा जोगी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालंकि रिचा जोगी किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी इस संबंध में अभी घोषणा नहीं की गई है। (भाषा) 
 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख