Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ चुनाव : साठ किलोमीटर की परिधि में सिमटा है त्रिकोणीय संघर्ष

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (14:23 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर के दायरे में चुनाव का त्रिकोणीय संघर्ष सिमटा हुआ है।
 
दरअसल, यहां से भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा, कांग्रेस के विक्रम मंडावी और छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के शंकनी चंद्रैया तीनों ही भैरमगढ़ विकासखंड के रहने वाले हैं। तीनों के पुश्तैनी मकान साठ किलोमीटर की परिधि में हैं, ऐसे में ये पूरा क्षेत्र चुनावी दृष्टिकोण से खासा अहम है।
 
बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 699 गांव, एक लाख 60 हजार 826 मतदाता हैं। यहां के सभी 245 मतदान  केंद्र संवेदनशील घोषित हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के चार विकासखंडों से इन तीन प्रत्याशियों समेत छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां से पूनम संतोष समाजवादी पार्टी से, हरीश पामभोई और जेम्स कुड़ियम निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कुड़ियम ने कल छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस उम्मीदवार शंकनी चंद्रैया को समर्थन दे दिया है।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र में 85 मतदान केन्द्र के 340 कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा। यहां के 87 मतदान केंद्रों में दल पैदल पहुंचेंगे। इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है। हर मतदान केंद्र पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान पहुंच चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख