shradh paksha
✕

छत्तीसगढ़ चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, जनता ने बुलेट का जवाब बैलेट से दिया

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (21:21 IST)
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यह साबित कर दिया है कि बुलेट का बैलेट से बेहतर जवाब और कोई नहीं हो सकता। मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बम और बंदूक का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र ने करारा जवाब दिया है और नक्सली बहुल बस्तर क्षेत्र में हुआ मतदान का प्रतिशत इसका ताजा उदाहरण है।


उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की कि वे चुनाव के दौरान 'पहले मतदान, फिर जलपान' का उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकास का ऐसा पैमाना है जिसे प्रत्येक मापदंड से मापा जा सकता है। हमने हर कसौटी पर विकास के मुद्दे पर परिणाम और परिवर्तन हासिल किए हैं।

उन्होंने जोर दिया कि देश को विकास और समृद्धि की तरफ ले जाना है, गांव और गरीबों को हक दिलाना है तो देश को जात-पात के बंधन से बाहर लाना होगा। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधी दल समझ नहीं पा रहे हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कैसे करें?

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 4 नीतियां अपनाई हैं जैसे कि बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, किसान को सिंचाई और बुजुर्गों को दवाई। इन्हें ये सब सुलभ होना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के लिए 36 बिंदु तो जारी किए लेकिन उसमें नामदार के नाम के स्थान पर 150 बार सर बोला गया।

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कांग्रेस के लिए राज्य के विकास का उल्लेख करने से ज्यादा जरूरी नामदार का उल्लेख करना था।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख