biodatamaker
✕

अमित शाह ने कांग्रेस को दी उसके 55 वर्षों के कार्यों पर बहस की चुनौती

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (16:40 IST)
नरहरपुर (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को मोदी सरकार के चार वर्षों के कार्यों एवं उसके 55 वर्ष के कार्यों पर बहस की खुली चुनौती दी है।


शाह ने आज यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की एक माह पूर्व शुरू हुई अटल विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में एक बड़ी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में जितने काम हुए हैं, छत्तीसगढ़ की रमन सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल में जो काम हुए हैं, उस पर देश पर 55 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस से खुली चर्चा करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि वे चुनौती देते हैं कि वह आकर खुले मंच पर चर्चा करे। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों के साथ सम्बन्ध रखने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सलियों के साथ कांग्रेस के रिश्ते रहे हैं, यह सभी को पता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए इस नापाक रिश्ते को तोड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 15 वर्षों से रमन सरकार नक्सलवाद के खात्मे में जुटी है और आज वह अन्तिम सांसें ले रहा है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सीडी के मामलों के चर्चा में बने रहने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीड़ी के जरिए चरित्र हनन करना, फिर इसके जरिए सत्ता पर कांग्रेस कब्जा करना चाहती है, लेकिन अब सच सामने आने के बाद राज की जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हम चतुराई की राजनीति नहीं, करते बल्कि काम करके जनता के बीच फिर जनादेश मांगने जाते हैं। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख