Hanuman Chalisa
✕

अमित शाह की संगठन को दो टूक, 65 से कम सीटें जीतीं तो जीत नहीं

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (10:19 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'मिशन 65 प्लस' को लेकर अब पार्टी हाईकमान गंभीर हो गया है। चुनाव की तैयारियों के देखने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को 'मिशन 65 प्लस' हासिल करने के लिए टिप्स देने रायपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस बार 65 से कम सीटें जीते तो ये जीत नहीं होगी।
 
 
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी के इस टारगेट को पूरा करेगी। कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ये कोई जनसभा नहीं, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, जो पार्टी की ताकत को दिखाता है। शाह ने दावा किया कि कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी फिर चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।
 
राहुल पर शाह का हमला : रायपुर में अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 'अर्बन माओवाद' को लेकर दिए बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे माओवाद के साथ हैं या जनता के साथ? एक ओर माओवादी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचते हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस उनका समर्थन करती है।
 
अमित शाह ने राहुल गांधी के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि जिसमें राहुल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जीत की बात कही थी। शाह ने कहा कि राहुल दिन में सपने देखते हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख