suvichar
✕

छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी का नया दांव, बहू ऋचा जोगी बसपा में शामिल

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (15:14 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं के सियासी दांवपेंच जारी हैं। इस बीच सूबे की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने एक नया दांव चला है। सूबे में बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी बसपा में शामिल हो गई हैं।


ऋचा जोगी के अकलतरा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। असल में अकलतरा सीट पर बसपा का काफी प्रभाव माना जाता है और 2008 में ये सीट बसपा ने जीती थी, वहीं इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था।

पहले से तय फार्मूले अनुसार, राज्य की 90 सीटों में से जोगी की पार्टी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी और मायावती की पार्टी को 35 सीटें दी गई थीं, वहीं बाद में इस गठबंधन में सीपीआई भी शामिल हो गई थी, जिसके बाद अजीत जोगी ने अपने कोटे से 2 सीटें सीपीआई को देने की घोषणा की थी, लेकिन अब ऋचा जोगी के बसपा में शामिल होने के बाद गठबंधन को लेकर नए सियासी समीकरण बन गए हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख