biodatamaker

ऑफिस हो हरा-भरा...

Written By ND
Published: मंगलवार, 4 नवंबर 2008 (11:26 IST)
ND
अगर आप अपने एम्प्लॉयी को खुश रखना चाहते हैं, तो आपको हरियाली के प्रति प्यार थोड़ा और बढ़ाना होगा। आमतौर पर दिए जाने वाले भत्तों के अलावा भी अगर कर्मचारियों को कोई बात खुश रख सकती है तो वह है हरा-भरा ऑफिस और खुला वातावरण।

टैक्सस स्टेट यूनिवर्सिटी में रिसर्चरों ने स्टडी करके यह तथ्य निकाला है कि किसी भी कंपनी का मैनेजमेंट दफ्तरों के भीतर वातावरण में थोड़ा बदलाव लाकर कर्मचारियों को संतुष्ट और खुश कर सकता है। पत्रिका के मुताबिक, इसमें दफ्तर के भीतर हरे पौधे लगाएँ जा सकते हैं और अन्य उपाय भी किए जा सकते हैं।

यह स्टडी ऑनलाइन सर्वे के आधार पर की गई है, जिनमें वर्क प्लेस में संतोष, ऑफिस का माहौल, दफ्तर के भीतर हरे-भरे पौधे और खिड़कियों के होने या न होने से जुड़े सवाल पूछे गए। इनके जवाबों से पता चला कि पौधों और खिड़कियों वाले दफ्तरों के भीतर काम कर रहे लोग अपने काम को लेकर भी काफी संतुष्ट होते हैं। जिन लोगों के दफ्तरों में पेड़-पौधे ज्यादा थे, वह अपनी जॉब से ज्यादा संतुष्ट भी लगे।

इसी तरह ऐसे लोगों ने अपने बॉस, सहयोगियों और काम के ढंग सभी के बारे में सभी बाकी की तुलना में ज्यादा सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया दी। जब उनसे जीवन की गुणवत्ता को लेकर पूछा गया, तो भी वे बाकी के मुकाबले बेहतर राय दे रहे थे।

साफ था कि ऑफिस का अच्छा माहौल उनके जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी मददगार था। इसके उलट जिन एम्प्लॉयी ने ऑफिस में पेड़-पौधे न होने की बात कही, वे जीवन की गुणवत्ता से भी कम संतुष्ट दिखे।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट