dipawali
✕

नई जॉब ज्वाइन करते वक्त HR से जरूर पूछें ये सवाल

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (17:38 IST)
what to ask before accepting a job
आज के समय में एक अच्छी नौकरी होने के लिए अच्छी स्किल्स होना भी ज़रूरी है। अच्छी स्किल्स की मदद से आप अच्छी सैलरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भारत में सरकारी जॉब के साथ प्राइवेट जॉब का स्कोप भी काफी बढ़ गया है। साथ ही आज के स्टार्टअप के समय में कई कंपनियां अच्छी सैलरी और जॉब ऑफर करती हैं। अगर आप भी किसी जॉब को जॉइन करने वाले हैं तो आपको अपने एचआर से कुछ सवाल ज़रूर पूछने चाहिए। इन सवालों की मदद से आपके दिमाग में किसी प्रकार का कन्फ्यूज़न नहीं रहेगा। साथ ही आप जॉब जॉइन करने से पहले बेहतर तरीके से निर्णय ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इन सवालों को......
 
1. अपने रोल के बारे में पूछें: किसी भी तरह की जॉब जॉइन करने से पहले आप अपने रोल के बारे में पूछें। आपका काम और आपकी क्या पोजीशन होगी ये आपको पता होना चाहिए। इसके साथ आपके काम करने का समय उनको आपके काम से क्या उम्मीदें हैं ये सब भी आपको पता होना चाहिए। साथ ही आपकी इस जॉब में कैसे ग्रोथ हो सकती है आपको ये सब भी अपने एचआर से ज़रुर पूछना चाहिए। 
 
2. अपनी सैलरी और पर्क्स: जॉब जॉइन करते समय सबसे ज़रूरी सैलरी होती है। पर कई लोग इस सैलरी से कटने वाले CTC के बारे में नहीं पूछते हैं। साथ ही आपको क्या perks मिलेंगे ये सब भी आपको पूछना चाहिए। पर्क्स में insurance, मेडिकल बेनेफिट और कई तरह की स्कीम शामिल होती हैं। सैलरी के समय आपको salary negotiation का सवाल भी करना चाहिए। 
what to ask before accepting a job

 
3. अपने वेकेशन की बात करें: जॉब जॉइन करते समय सैलरी के साथ वेकेशन की बात भी बहुत ज़रूरी होती है। आपको पता होना चाहिए कि आपको साल में कितनी छुट्टियां मिलेंगी। साथ ही आपकी कितनी छुट्टियों के लिए pay किया जाएगा। इसके साथ ही आप leave encashment का सवाल भी पूछ सकते हैं। इन छुट्टियों में आप कितनी बार हाफ डे ले सकते हैं ये भी आपको पता होना चाहिए। 
 
4. इंसेंटिव के बारे में पूछें: कई कंपनियां इंसेंटिव की जगह बोनस देती हैं। कैसे परफॉरमेंस पर आपको इंसेंटिव मिल सकता है या किस अधार पर कंपनी इंसेंटिव प्रदान करती है, आपको ये सवाल ज़रूर पूछने चाहिए। इंसेंटिव का समय क्या होता है और किन लोगों को इंसेंटिव मिलता है। इसके साथ ही आप हाईएस्ट बोनस या इंसेंटिव की बात भी पूछ सकते हैं।
 
5. ऑफिस कल्चर: एचआर से ऑफिस कल्चर के बारे में पूछना बहुत ज़रूरी है। साथ ही ऑफिस के अंदर क्या सुविधाएं उपलब्ध है आपको ये पता होना चाहिए। साथ ही यहां किस प्रकार के और कीतने लंबे समय से लोग काम कर रहे हैं ये सब भी आपको ज़रूर पता होना चाहिए। अपनी करियर ग्रोथ के लिए ऑफिस कल्चर को जानना बहुत ज़रूरी है। 
ALSO READ: हर job में इन 5 soft skills की रहती है डिमांड

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख