biodatamaker

India Size Apparel: जल्द ही इंडिया साइज वाले परिधानों की खरीदारी की जा सकेगी

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (17:28 IST)
India Size Apparel: कपड़ा सचिव रचना शाह (Rachna Shah) ने मंगलवार को कहा कि कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Textiles) जल्द ही परिधानों के लिए इंडिया साइज वाले मानकों को पेश करेगा। इन मानकों को भारतीय शारीरिक संरचना के अनुसार तैयार किया गया है। इन मानकों के आने के बाद भारतीय (Indians) ऐसे कपड़ों को खरीद सकेंगे, जो उनके लिए बेहतर फिट होंगे।
 
इस समय भारत में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड छोटे, मध्यम और बड़े साइज वाले कपड़ों के लिए अमेरिका या ब्रिटेन के माप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि पश्चिमी शारीरिक संरचना में ऊंचाई, वजन या शरीर के अंगों की विशिष्ट माप भारतीयों से अलग होती है जिसके चलते कभी-कभी उन्हें फिटिंग संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
 
इस बारे में शाह ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह बहुत जल्द होगा। कपड़ा सचिव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य घरेलू तकनीकी कपड़ा क्षेत्र को अगले 5 वर्षों में 40-50 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है, जो इस समय 22 अरब अमेरिकी डॉलर का है। शाह ने कहा कि तकनीकी वस्त्रों का हमारा निर्यात इस समय 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर है। हमारा मकसद इसे 5 वर्षों में बढ़ाकर 10 अमेरिकी डॉलर करना है।(भाषा)(Photo Courtesy: Social Media)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख