Hanuman Chalisa

सौंदर्य से नि‍खरता करि‍यर

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2009 (12:03 IST)
WD
WD
सौंदर्य और शारीरि‍क पोषण उद्योग के 11 हजार करोड़ सालाना कारोबार वाले क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं।

खास बात यह कि सौंदर्य प्रसाधन और सेवा क्षेत्र में आर्थिक मंदी के बावजूद रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। तेजी से बढ़ते इस सेवा क्षेत्र में प्रशिक्षित कर्मियों का लगातार अभाव रहता है। अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यह कारोबार ज्यादा तेजी से अपनी पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहा है।

देश के सभी बड़े शहरों में इस क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग केंद्र चल रहे हैं। इन्हीं में से एक वीएलसीसी इंस्टिट्यूट की देश के 36 शहरों में इस प्रकार की प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

वीएलसीसी के व्यापार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के दौरान सौंदर्य और वेलनेस उद्योग क्षेत्र की हर्बल ग्लो, ओजोन ग्रुप, मिनारो एंपेक्स, नेचर्स एसेंस जैसी कंपनियों ने अपने यहाँ काम करने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया।

उन्होंने बताया कि अब सौंदर्य प्रसाधनों और प्रबंधन का क्षेत्र केवल ब्यूटी सैलून आदि जैसी गतिविधियों तक सीमित नहीं रह गया। इसमें स्पा ट्रीटमेंट, अरोमोथेरेपी, नेल आर्ट, थेरेप्यूटिक ब्यूटी ट्रीटमेंट आदि जैसे क्षेत्र भी शामिल हो चुके हैं। यही कारण है कि मंदी के दौर में सौंदर्य पेशेवरों को नौकरियाँ मिल रही हैं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट