Daily Horoscope
✕

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की घटी कीमतें, जानिए कितने घटे दाम

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (19:22 IST)
MG Comet EV now cheaper by Rs 1.40 lakh : MG मोटर्स ने 100 साल होने पर ग्राहको तोहफा दिया है। MG मोटर्स ने अपने सभी गाड़ी के मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है। इसमें अपनी इलेक्ट्रिक MG Comet EV  के दामों को भी घटाया है। सबसे अधिक कटौती ZS EV मॉडल में की है। ZS EV के शुरुआती दाम में 3.9 लाख रुपए की कमी की गई है। कंपनी ने Comet EV को मई 2023 में लॉन्च किया था।
 
बनी देश की सबसे सस्ती कार : कंपनी के इस फैसले के बाद MG Comet EV अब देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इससे पहले टाटा टियागो ईवी थी। टियागो की एक्स शोरूम कीमत 8.29 लाख से लेकर 12.09 लाख रुपये तक है। Comet EV और टियागो ईवी की कीमत में एक बड़ा अंतर था। कंपनी की इस कटौती के बाद कीमत अब 8.69 लाख-12.04 लाख रुपए के बीच हो गई है।
कितनी है कटौती : कंपनी ने MG Comet EV की एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख से लेकर 8.58 लाख के बीच तय की है। कंपनी ने इस कटौती के दौर में Comet के एंट्री लेवल वेरिएंट पेस ट्रिम की कीमत में 99,000 रुपए की कटौती की है जबकि टॉप वेरिएंट Plush ट्रिम की कीमत में 1.40 लाख रुपए की कटौती की है।
230 की रेंज का दाव : कार को लेकर कंपनी का दावा है कि Comet EV की सिंगल चार्ज में रेंज 230 किमी है। ये रेंज ARAI-सर्टिफाइड है। Comet EV में कंपनी की ओर से 17.3kWh बैटरी पैक मिलता है। इसमें रियर एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, ये मोटर 42hp और 110Nm का टॉर्क पैदा करती है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख