Daily Horoscope
✕

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

कंपनी ने इसी साल जनवरी में ऑटो एक्सपो में इस कार को शोकेस किया था और अब इसे लॉन्च करने जा रही है।

Updated: सोमवार, 19 मई 2025 (18:01 IST)
3 जून को टाटा मोटर्स अपनी एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है, जो मार्केट में धमाका कर देगी। यह कार Mahindra XEV 9e और BYD Atto 3 जैसी कारों को तगड़ी टक्कर देगी। टाटा मोटर्स 3 जून को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Tata Harrier EV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसी साल जनवरी में ऑटो एक्सपो में इस कार को शोकेस किया था और अब 4 से 5 महीने बाद इसे लॉन्च करने जा रही है।
ALSO READ: Honda Rebel 500 : सस्ती क्रूजर बाइक मचा देगी तहलका, जानिए क्या हैं फीचर्स
क्या रहेंगे फीचर्स 
Tata Harrier EV को इसके ICE वर्जन की तरह ही फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फुल ऑटोमैटिक एसी, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, हेडलैंप लेवलिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
 
किससे होगा मुकाबला
Tata Harrier EV को बाजार में Mahindra XEV9e, BYD Atto3, MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से सीधे तौर पर कीमत, फीचर्स, रेंज, डायमेंशन में चुनौती मिलेगी। इसे  Hyundai Creta Electric और जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Maruti Suzuki E Vitara से भी कुछ मामलों में चुनौती मिल सकती है।
 
कितनी हो सकती है कीमत
टाटा की हैरियर ईवी को तीन जून 2025 को लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे 22 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके अन्‍य वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 25 से 27 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
  
क्या हो सकती है रेंज
कंपनी की तरफ से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्‍च की जाने वाली Tata Harrier EV में 55 से 60 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। इससे एसयूवी को फुल चार्ज में 500 से 550 किलोमीटर के आस-पास की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें निर्माता की ओर से 4X4 जैसे फीचर को भी दिया जाएगा। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख