dharma sangrah

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 271 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

Updated: सोमवार, 19 मई 2025 (17:52 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 271 अंक और टूट गया। वहीं निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,945.45 अंक पर बंद हुआ। मूडीज रेटिंग्स के अमेरिका की साख घटाए जाने के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 8,831.05 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,059.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 366.02 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,945.45 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 200 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। क्षेत्रवार देखा जाए तो रियल्टी, औषधि ओर वाहन शेयरों में तेजी रही जबकि आईटी शेयर नुकसान में रहे।
 
मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों ने आईटी, पूंजीगत सामान और तेल एवं गैस शेयरों में मुनाफावसूली की। इससे कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बाजार नुकसान में रहा। उन्होंने कहा कि मूडीज के सप्ताहांत अमेरिका की साख घटाए जाने से भी निवेशकों के बीच कुछ अनिश्चितताएं बढ़ीं।
ALSO READ: Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1200 अंक उछला, Nifty भी 25 हजार के पार
लेमन मार्केट्स डेस्क विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। कमजोर वैश्विक संकेतों, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और बढ़ती अस्थिरता के कारण बाजार में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि मूडीज ने अमेरिका पर 36,000 अरब डॉलर के कर्ज का हवाला देते हुए उसकी रेटिंग को घटाकर ‘एए1’ कर दिया है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
 
छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.75 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.27 प्रतिशत के लाभ में रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा।
ALSO READ: Share bazaar: रिकॉर्ड तेजी के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, Sensex 1282 और Nifty 346 अंक लुढ़का
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 8,831.05 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

अगला लेख