dharma sangrah
✕

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Updated: सोमवार, 27 मई 2024 (20:37 IST)
Maruti Suzuki अपने Alto अवतार को जल्द ही इलेक्ट्रिक अवतार में ला रही है। मीडिया में खबरों के मुताबिक इसकी कीमत बहुत कम होगी। Alto मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से है। Alto कंपनी के Mission Green Million का हिस्सा होगी। मीडिया खबरों के मुताबिक Maruti Alto EV को 22 kWh lithium-ion battery के साथ लॉन्च हो सकती है। मीडिया की मानें तो इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 200 किमी हो सकती है। कार को हायर रेंज वैरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है, जो 31 kWh बैटरी के साथ आएगा।

इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 300 किमी की हो सकती है। ऑल्टो ईवी में मौजूदा ऑल्टो मॉडल से अलग एक नया लुक होने की संभावना है। एक ताज़ा फ्रंट ग्रिल, नए हेडलैम्प और टेल लैंप और अधिक आधुनिक और स्टाइलिश लुक नई कार में मिल सकता है।  ऑल्टो ईवी में कई अपग्रेड की सुविधा हो सकती है।
ALSO READ: Tata ने लॉन्च किया Nexon SUV का सस्ता मॉडल, जानिए क्या हैं फीचर्स
इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्निक आ सकती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Maruti Alto EV में ड्‍यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स हो सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक stability control और हिल-स्टार्ट सहायता जैसी advanced security technologies भी आ सकती है। हालांकि इसे कब लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर कंपनी ने नहीं की है। इसे अक्टूबर में भी लॉन्च किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख