Daily Horoscope
✕

2025 Renault Kiger, Triber की धांसू इंट्री, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (17:42 IST)
रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय कंपनी रेनो इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर और बहुपयोगी कार ट्राइबर के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 609995 रुपए और 609995 रुपए है। रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक वेंकटराम एम ने कहा कि इनमें कई स्मार्ट और सोच समझकर डिज़ाइन किए गए अपग्रेड जोड़े गए हैं, जिससे उनकी आकर्षकता, ड्राइविंग अनुभव और परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया गया है।
ALSO READ: MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी
उन्होंने कहा कि भारत रेनो की वैश्विक रणनीति में एक अहम स्थान रखता है। हम यहां के ग्राहकों की बदलती जरूरतों के मुताबिक, मोबिलिटी को और स्मार्ट और सुलभ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। नया रेनो लाइन-अप पहले से ज्यादा एडवांस और आकर्षक है, जिसमें स्टाइल, आराम और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। 
उन्होंने कहा कि रेनो ने अपने सेगमेंट में सबसे किफायती ऑटोमैटिक टर्बो वैरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और बेहतर हो गया है। उन्होंने कहा कि अब रेनो काइगर और ट्राइबर के सभी वैरिएंट में चारों पावर विंडो और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिए जा रहे हैं।
 
क्या हैं फीचर्स :  आरएक्सएल और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है, साथ ही रियर व्यू कैमरा जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। 'ह्यूमन फर्स्ट' पहल को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने काइगर और ट्राइबर के 2025 मॉडल को सभी वैरिएंट में 17 सुरक्षा फीचरों के साथ और भी सुरक्षित बना दिया है। सभी रेनो मॉडल अब ई-20 फ्यूल के अनुकूल हैं।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख